आज शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी
नवांशहर | 11 केवी शहरी फीडर नंबर-2 की लाइनों की मरम्मत के कारण 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाइनों की जरूरी मरम्मत के कारण गढ़शंकर रोड, कुलाम रोड, सोना बरनाला रोड, भट्टी कालोनी, तूर कालोनी, ब्लड डोनर कालोनी, विकास नगर, कालेज कालोनी, बेगमपुर, पुरानी दाना मंडी, रेलवे रोड, केसी एस्टेट व करियाम रोड आदि के साथ लगते इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।