केसी इंस्टीट्यूशन में बैसाखी मेले पर निकाले लाखों के बंपर प्राइज
नवांशहर| करियाम रोड पर स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन में करवाए बैसाखी मेला 2018 में एक लाख से ज्यादा के कई बंपर प्राइज निकाले गए। केसी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, सीईओ शैक्षणिक विभाग मेजर जनरल जीके चोपड़ा (वीएसएम), सीईओ एसएस मिन्हास की देखरेख में पर्चियां निकाली गई थी। उसमें पहला कूलर का बंपर प्राइज केसी इंजि के स्टूडेंट चांद को मिला, जबकि दूसरा (टिकट नंबर 1644) माइक्रोवेव रेखा को, तीसरा मोबाइल फोन (टिकट नंबर 1512) को रमनप्रीत, चौथा इनाम जूसर मिक्सर (टिकट नंबर 1219) मनप्रीत को दिया गया। पांचवां इनाम टेबल फेन मुस्कान सैनी को दिया गया। इसके साथ ही 13 अप्रैल को सारा दिन घंटा व आधा घंटे के अंतराल पर प्राइज भी निकाले गए थे। मौके पर सीईओ एसएस मिन्हास, प्रिंसीपल राजिंदर मूम, जनार्दन कुमार, आशु शर्मा, राजविंदर कौर, संदीप वालिया, कुलवंत कौर, गुरदयाल सिंह व पीआरओ विपन कुमार आदि हाजिर रहे।