मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन
डाॅ. अंबेडकर साहिब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते मेडिकल प्रैक्टिशनर्स।
नवांशहर| मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ब्लाक नवांशहर की ओर से ब्लाक चेयरमैन दिलबाग सिंह व प्रदेश प्रधान रमेश बाली की अगुवाई में बाबा साहिब डाॅ. अंबेडकर का जन्मदिन मनाया। रमेश कुमार बाली ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान प्रैक्टिशनर्स से जो वायदे किए थे उन्हें पहल के आधार पर हल किया जाए, प्रैक्टिशनर्स को परेशान करना बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि इस मौके पर चेयरमैन बलवीर गरचा, जिला प्रधान सुरिंदर पाल सिंह, जरनल सैक्रेटरी बलकार कटारियां, कैशियर प्रेम लाल, सुरजीत रल्ल, जसपाल, एबी अरोड़ा, जोगिंदर, रंजीत, केसर, भूपिंदर, संतोष, संतोख कुमार, निर्मल व अमरजीत आदि मौजूद रहे।