पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरों को नीचा दिखाए बिना तरक्की का करें प्रयास : डीसी

दूसरों को नीचा दिखाए बिना तरक्की का करें प्रयास : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकी गांव भंगल कलां में श्री गुरु रविदास नौजवान सभा ग्राम पंचायत और समूह गांववासियों ने बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान डीसी अमित कुमार ने बाबा साहिब डाॅ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला भेंट कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि समाज में बराबरता के साथ देश तरक्की की बुलंदियों को छू सकता है। बाबा साहिब डाॅ. बीआर अंबेडकर की भी यही सोच थी, जिन्होंने संविधान में गरीब लोगों के लिए आरक्षण दिलाया था। हमें भी उनके दिए अधिकारों का प्रयोग करते कोशिश करनी चाहिए कि किसी दूसरे को नीचा दिखाए बिना अच्छी शिक्षा हासिल कर अच्छे मनुष्य बनें। उन्होंने कहा कि हर जाति और धर्म में इंसानियत का चोला डाल कर हर मनुष्य अपनी अलग सोच रखता है। हमें नशों से दूर हो कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होेने कहा कि शिक्षा हासिल करना सभी का अधिकार है और इस अधिकार को पाने के लिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास करना चाहिए ताकि वे देश के अच्छे नागरिक बन सकें। मौके पर उन्होंने शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गांव के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि सभी स्टूडेंट्स शिक्षा हासिल कर अपने शिक्षण संस्थान, अपने अभिभावकों और अध्यापकों का नाम रौशन करें और देश के विकास और उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर देश का नाम रौशन करें। मौके पर सोम नाथ, सतीश कुमार, कमलजीत सिंह, सरपंच हरभजन सिंह भंगल हाजिर रहे। प्रगति क्रांतिकारी नाटक मंडल लांदड़ा ने प्रोग्राम पेश किया।

खबरें और भी हैं...