पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोसायटी ने पक्षियों के लिए सड़कों पर किया दाना पानी का प्रबंध

सोसायटी ने पक्षियों के लिए सड़कों पर किया दाना पानी का प्रबंध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| मंगलवार को वातावरण संभाल सोसायटी द्वारा राहों रोड पर लगे पेड़ों व अन्य स्थानों पर पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए कटोरे रखे गए। सोसायटी प्रधान जसवंत सिंह भट्टी, सचिव गुरविंदर सिंह व महासचिव त्रिलोचन सिंह ने बताया कि कई पक्षियों की प्रजातियां कम व खत्म होने के कगार पर हैं। इस समय चिडि़या, मोर, बटेर व तीतर की संख्या कम होती जा रही है। इसका कारण मोबाइल की किरणें, बिल्डिंग निर्माण, कीड़ेमार दवाईयों का ज्यादा प्रयोग व पक्षियों को कई बार दाना पानी समय पर न मिलना माना जा रहा है। गुरविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि गांवों में पक्षियों की संभाल के लिए सेमिनार करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर तरसेम लाल, शेरे पंजाब स्पोर्ट्स क्लब व वेलफेयर क्लब गढ़ी भारटी के सदस्य रमन भौरिया, कमलप्रीत, परमिंदर सिंह, सिमरन, गुरविंदर सिंह, बलजीत चोपड़ा व राजन अरोड़ा हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...