पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा रोड स्थित श्मशानघाट के पास दो सप्ताह पहले 31 मार्च कोे हुए सड़क हादसे में घायल युवक की पीजीआई में मौत हो गई। इसके बाद सिटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा- 279, 304ए व 427 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव खटकड़ कलां निवासी सुनीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति सरबजीत सिंह अपने स्कूटर पर अपनी दुकान से घर आ रहे थे। इस दौरान जब वे बंगा रोड़ स्थित श्मशानघाट के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार से उसके स्कूटर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हें राहगीरों की मदद से नवांशहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

31 मार्च कोे बंगा रोड पर हुई थी दुर्घटना

खबरें और भी हैं...