पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पार्षद, एएसआई समेत सात पर केस दर्ज

आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पार्षद, एएसआई समेत सात पर केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फ वही नकारात्मक खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।

दिल्ली में रहते रायकोट के ट्रेवल एजेंटों से हुई पहचान

मृतक की प|ी शारदा रानी ने बताया कि पति प्रेम सिंह पहले दिल्ली में कपड़े का काम करते थे। रायकोट में ही कुछ लोग ट्रेवल एजेंट का काम भी करते थे, जिनके साथ उसके पति की भी पहचान हो गई। शारदा रानी का कहना है कि उनके पति दिल्ली में रहने के दौरान कभी-कभी नवांशहर आते थे, लेकिन पिछले ढाई सालों से उनके पति अस्वस्थ रहने लगे थे। इसके बाद वे नवांशहर में ही आकर रहने लगे थे।

कार सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, स्कूटी चालक की मौत

भास्कर संवाददाता| बलाचौर

रयात काॅलेज के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव टोंसा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी बुआ का लड़का 13 अप्रैल को जतिंदर कुमार अपने एक्टिवा स्कूटर पर रोपड़ से गांव टोंसा की ओर आ रहा था। इस दौरान जब वह रयात काॅलेज के पास पहुंचा, तो बलाचौर की ओर से आ रही एक कार ड्राइवर चंडीगढ़ निवासी बलविंदर ने तेज रफ्तार से उसकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। उसे राहगीरों की मदद से रोपड़ के सिविल अस्पातल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

126 बोतल अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

बलाचौर पुलिस ने 126 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की गांव सैदराम थाना बलाचौर निवासी दिलबाग सिंह अपने घर पर नाजायज शराब बेचता है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के घर से 126 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

खबरें और भी हैं...