नाटक से दिया नशे से दूर रहने का संदेश
विश्वास सेवा सोसायटी की ओर से रविवार को राहों रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पहला वार्षिक समारोह आयोजित करवाया गया। इसमें नाटक मंचन के साथ साथ जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया गया तथा साल के दौरान विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में जालंधर के कारोबारी शीतल बिज, विधायक विधायक अंगद सिंह व नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक विशेष तौर पर हाजिर हुए। इस दौरान मंच से सूरज मरदे नहीं नाटक का मंचन किया गया, जिसमें आजादी के पहले स्वतंत्रता संग्राम के शहीद मंगल पांडे से लेकर महाराजा रणजीत सिंह, करतार सिंह, शहीद उधम सिंह व भगत सिंह के रूप में आकर युवाओं को नशा न करने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जागरुक किया गया। नाटक का समापन इंकलाब जिंदाबाद से किया गया। इस दौरान विधायक अंगद सिंह ने भी युवाओं को हर प्रकार के नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम से पहले अक्स रंगमंच (समराला) के डायरेक्टर राजविंदर समराला की देखरेख में पंजाबी नाटक सूरज मरदे नहीं का विमोचन किया गया।
इस दौरान श्रोताओं को जागरुक करने के लिए कभी इसके बाद जिले की सामाजिक व धार्मिक संगठनों को सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली, राजवंत सिंह कुन्नर, राणा कुलदीप सिंह, पार्षद डा. कमलजीत, पार्षद चंद्रमोहन पिंकी, पार्षद विनोद पिंका, पार्षद सचिन दीवान, पार्षद बलवीर सैनी, चौ. हरबंस लाल, विनोद भारद्वाज, परविंदर बत्रा, अंकुश, प्रदीप आनंद, विजय, किरन, धीरज, अमित, सोनिया, मनीष उम्मट, मनोज पुंज, अनिल सेठी, गगन आदि हाजिर रहे।
मंच पर सूरज मरदे नहीं नाटक खेलते अक्स रंगमंच समराला के कलाकार।