बीसीए सेमेस्टर-5 परिणामों में लक्ष्मी का उत्कृष्ट प्रदर्शन
नवांशहर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आरके आर्य कालेज का बीएससी सत्र 5 का घोषित नतीजा शानदार रहा है। कंप्यूटर विभाग प्रमुख डा. प्रो. केवल कृष्ण ने बताया कि छात्रा लक्ष्मी ने 80 प्रतिशत अंक लेकर जिला व कालेज में पहला स्थान पाया है। इसी तरह नरिंदर कौर ने 76 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में दूसरा, सिमरनजीत कौर ने 74 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है। कालेज प्रिंसीपल डा एएस गिल्ल, प्रबंधक कमेटी के प्रधान देश बंधु भल्ला, सचिव एडवोकेट जेके दत्ता ने होनहार विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टाफ को बधाई दी है।