इब्राहिम बस्ती के आंगनबाड़ी सेंटर में पोषण दिवस मनाया
कार्यक्रम में कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, डाॅ. कमलजीत लाल व अन्य
नवांशहर। स्थानीय इब्राहिम बस्ती के आंगनबाड़ी सेंटर में भारत र| डा. बीआर अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार बारे जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं सेंटर की वर्कर मनजीत कौर, हेल्पर बलवीर कौर, कुलविंदर कौर ने बताया कि समय समय पर महिलाओं को अपना चैकअप करवाते रहना चाहिए तथा किशोरियों को अपने सेहत की संभाल प्रति गंभीर रहना चाहिए। मौके पर नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, पार्षद डा. कमलजीत, चंद्रमोहन पिंकी, विनोद पिंका, मंजीत कौर, कुलविंदर कौर, सुरिंदर कौर आदि हाजिर रहे।