पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीडीसी ने पिंगलवाड़ा को दी 33 हजार की सहायता

बीडीसी ने पिंगलवाड़ा को दी 33 हजार की सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय बीडीसी ब्लड बैंक सेवा के सिल्वर जुबली समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को श्री सुखमणि साहिब का पाठ श्री सुखमनी सेवा सोसायटी के सहयोग से करवाया गया। इसमें पिंगलवाड़ा श्री अमृतसर की मौजूदा संचालिका डाॅ. इन्दरजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थिति हुई। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के किरत करना, नाम जपना और बांट कर छकना के महान फलसफे को अपनाने की जरुरत है। उन्होंने ब्लड बैंक सेवाओं के साथ जुड़े दानी सज्जनों की प्रशंसा करते कहा कि सेवक को सेवा भी लग कर ही आती है। बहुत ही सम्मान वाली बात है कि 26 साल पहले भक्त पूरण सिंह द्वारा जिस रक्तदान सेवा का शुभारंभ किया था उसमें रक्तदान सेवा कभी 5 मिनट के लिए भी बंद नहीं हुई। इस दौरान शहर की संगत से एकत्रित सेवा करीब एक लाख अठाइस हजार रुपए नकद और इकावन सौ रुपए का चेक डाॅ. इन्द्रजीत कौर को पिंगलवाड़ा सेवा के लिए भेंट किया।

सहयोग राशि भेंट करते बीडीसी के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...