भुच्चरा मोहल्ला में लगाई बाबा बालक नाथ जी की चौकी
नवांशहर|स्थानीय भुच्चरा मोहल्ला के एडवोकेट पुरी वाला चौक में लगाई सालाना चौकी में बाबा बालक नाथ जी की महिमा का गुणगान डा. हरकेश स्नेही ने किया। चौंकी में बाबा जी की झांकियां भी देखने लायक रही। मौके पर गौरव मैल्ला, प्रीत मैल्ला, कायरा, जगदीश कुमार, साहिल, रीदम, संजीव कुमार, अमरीक सिंह, राजेश सोनी, बीना रानी, पप्पू, राजू, सोनू तेजपाल, विशाल हाजिर रहे। डॉ. हरकेश स्नेही ने बताया कि 28 अप्रैल शनिवार को सुबह घास मंडी से बाबा जी का प्राचीन चाला रवाना होगा।