डाॅ. बीआर अंबेडकर का 127वां जन्म दिवस मनाया
अंबेडकर भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, अंबेडकर माडल स्कूल की ओर से बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी का 127वां जन्मोत्सव रविवार को मूसापुर रोड स्थित डा. अंबेडकर भवन में श्रद्घा व धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य मेहमान के रुप में पहुंचे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा रहे, जबकि उनके साथ विधायक अंगद सिंह विशेष तौर पर हाजिर हुए। प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि डाॅ. भीम राव अंबेडकर समाज में दबे कुचले लोगो के मसीहा थे। इस दौरान प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अंबेडकर मॉडल स्कूल को अपने फंड से दो लाख रुपए देने का एेलान किया।
समारोह को संबोधन करते हुए विधायक अंगद सिंह ने डाॅ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दलित समाज के उत्थान के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह को अकाली दल बादल के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद ने भी संबोधन किया। बीरबल तक्खी की ओर से जरूरतमंदों को समान भी बांटा गया। डा. दविंदर ढांडा, प्रिं. प्रवीन कौर, पार्षद बलवीर सिंह, बलविंदर सिंह भीन ने विभिन्न महापुरुषों के चित्रों से पर्दा हटाने की रस्म अदा की। मौके पर बंगा विधायक डाॅ. एसके सुखी, डा. दविंदर ढांडा, पार्षद बलवीर सिंह उसमानपुर, ट्रस्ट सोहन सिंह सलेमपुरी, सचिव दिलबाग सिंह, सतीश कुमार, पूर्व पार्षद मनोहर लाल, डा. एलआर बद्घन, एसजीपीसी सदस्य गुरबक्श सिंह खालसा, नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, पार्षद कमलजीत लाल, मनजीत कौर, कुलवंत कौर, पूर्व पार्षद पिरथी चंद, पार्षद मक्खन सिंह ग्रेवाल, जिंदरजीत कौर, जसविंदर जस्सी, विनोद कुमार पिंका, सचिन दीवान, गुरप्रीत कौर, अमिता गुलेरिया, नीरू खोसला, संतोष रानी, चंद्रमोहन पिंकी, चेत राम, परम खालसा, पूर्व पार्षद गुरदेव कौर, निक्कू राम, रमन मान, राम लुभाया लद्दड़, मनजिंदर वालिया, भूपिंदर जाड़ला, शंकर दुग्गल, तारा सिंह शेखुपुर, हरि कृष्ण व अन्य हाजिर रहे।