बीएलएम गर्ल्स कॉलेज में कंप्यूटर की नई तकनीक पर सेमिनार
बीएलएम गर्ल्स कॉलेज के कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्ति।
नवांशहर| बीएलएम गर्ल्स काॅलेज में कंप्यूटर विभाग में इमरजिंग ट्रेंड इन कंप्यूटर साइंस विषय पर सेमिनार करवाया गया। विभाग प्रमुख ब्रह्मप्रकाश, पूजा अरोड़ा, शिवानी, आस्था की देखरेख में करवाए इस सेमिनार में विद्यार्थियों को डाॅ. गुरविंदर सिंह (डीन ऑफ एेकेडेमिक इंजि एंड टेक्नोलॉजी जीएनडीयू) विशेष मेहमान रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस की नई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने आईओटी, बिग डाटा, मशीन लर्निंग विषय संबंधी भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर ने सभी विभागों का कार्य आसान कर दिया है। प्रिं. तरनप्रीत कौर वालिया ने बताया कि दफ्तर की फाइलों का कार्य आसान करने का श्रेय कंप्यूटर को ही जाता है। कंप्यूटर ने एक देश को दूसरे देश के साथ इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा है। कालेज मैनेजमेंट के सचिव विनोद भारद्वाज ने बताया कि हमें नए युग की नई तकनीक के साथ अपडेट रहना चाहिए। मौके पर सुरिंदर कौर, निवेदिता, देस राज, सोनिया,डा. अरुणा पाठक, डा. अरुणा शुक्ला, डा. गौरी हाजिर रहे।