मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ने किया बाबा साहिब को नमन
बलाचौर| मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन रजि. (295) ब्लाक नवांशहर की मासिक बैठक का आयोजन गांव भंगल कलां में हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मानवता के मसीहा व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को जन्मदिन मनाया गया। एसोसिएशन सदस्यों ने बाबा साहिब को श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का प्रण लिया। ब्लाक कैशियर कश्मीर ढिल्लों ने कहा कि हमें बाबा साहिब के दर्शाए रास्ते पर चलना चाहिए, तभी एक अच्छे समाज की स्थापना की जा सकती है। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर विचार-चर्चा करते हुए सरकार से इन्हें पूरा करने की मांग की। मौके पर दिलबाग, मनजीत, रोशन, सुखदीप, बलविंदरजीत, बहादर मान, सुखविंदर सिंह, प्रेम, इंद्रपाल, लाल चंद आदि मौजूद रहे।