डीएवी स्कूल में बैसाखी को समर्पित कार्यक्रम करवाया
नवांशहर| मूसापुर रोड पर स्थित डीएवी स्कूल में प्रिंसीपल सोनाली शर्मा की देखरेख में बैसाखी पर्व को समर्पित सभ्याचारक प्रोग्राम करवाया गया। बच्चों ने भंगड़ा डाला, जबकि लोक गीत पेश किए। कार्यक्रम में मेघा व आरिन (कक्षा नवमी) द्वारा संवाद, मनप्रीत व मानसी (कक्षा सातवीं) द्वारा कविता व नन्हें मुन्ने दानिश (कक्षा चौथी )व अन्य ने मंच पर भंगड़ा प्रस्तुति किया। प्रिं. सोनाली शर्मा ने बताया कि बैसाखी के दिन हमें गुरु पीरों के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा मिलती है। जिससे समाज का विकास और उन्नति होती है।