पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जय भीम वेलफेयर सोसायटी ने किया बाबा साहेब को नमन

जय भीम वेलफेयर सोसायटी ने किया बाबा साहेब को नमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने के लिए जय भीम वेल्फेयर सोसायटी का गठन किया गया। इस संबंध में आयोजक तरसेम लाल ने बताया कि सोसायटी बच्चों की फीस, पुस्तकें एवं वर्दियों आदि के लिए आर्थिक मदद करेगी। डाक्टर भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर उनके संदेश पढ़ो जुड़ो और संघर्ष करो को पूरा करने के लिए सोसायटी तन मन धन से कार्य करेगी। इससे पहले सोसायटी सदस्यों बाबा साहिब जी की प्रतिमा पर अंबेडकर चौक पर हार चढ़ाए। मौके पर इस अवसर पर सुखविंदर सहजल, स्वर्ण राम, हरमेश सिंह, नारायण दास, रोशन लाल भाटिया, आत्मा राम भाटिया, हरी राम, परमिंदर सिंह, संदीप कुमार, बलविंदर कुमार, गुरदेव कौर, रमेश कुमार, गुरकमल, दुष्यन्त, राजीव अटवाल, विशाल बाली, बॉबी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...