रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र में धार्मिक कार्यक्रम करवाया
नवांशहर| स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित रेडक्रास नशा मुक्ति केंद्र धर्मशाला भुच्चरा में बैसाखी, खालसा साजना दिवस, एवं भारत र| डा.बीआर अंबेडकर के जन्म दिवस के संयुक्त दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसकी प्रधानगी सुभाष अरोड़ा व वासदेव परदेसी ने संयुक्त रुप से की। इस दौरान डाॅ. चमन लाल व प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दलित समाज को सुधारने तथा स्त्रियों को पढऩे तथा घर से बाहर नौकरी दिलाने तक का हक दिलाए हैं। उन्होंने बैसाखी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। मौके पर सुखविन्दर मलपुरी, रमनदीप कुमार, मनप्रीत कौर, मनजीत सिंह, नवीन, जतिन्दर कुमार, कमला रानी, नीलम रानी, ललिता, प्रीति, गुरप्रीत राम, सुखविन्दर सिंह, रवि कुमार, हैप्पी कुमार, अजय कुमार, गुरदीप कुमार और अन्य मरीज हाजिर रहे।