कैंप में 32 रक्तदानियों ने किया रक्तदान
नवांशहर| सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से सुविधा केंद्र मीटिंग हाल में डा. जेडी वर्मा की अगुवाई में की मीटिंग में एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी एसके पुरी ने पिछले माह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके उपरांत एसोसिएशन के सदस्य जुगल किशोर सैंगर ने निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत एसके पुरी ने सदस्यों को सरकार के बजट में नागरिकों को आयकर में मिलने वाली छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बैसाखी के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों को शुभ कामनाएं भी दी गई। नोयडा की एक कंपनी के सदस्य ने जोड़ों के दर्द के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस मौके पर मास्टर हुस्न लाल, यशपाल सिंह हाफिजाबादी, सुरिंदर अब्बी, सुभाष अरोड़ा, गुरचरण सिंह बसियाला आदि मौजूद रहे।