पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मूर्ति स्थापना दिवस पर माता नयना मंदिर में करवाया भंडारा

मूर्ति स्थापना दिवस पर माता नयना मंदिर में करवाया भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय हीरा जट्टा मोहल्ला में स्थित माता नयना देवी मंदिर में पांचवें मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भंडारा लगाया गया। मंदिर में पं. सौरभ ने सुबह हवन यज्ञ करवाया, जिसमें पाखर सिंह हीर, सुरिंदर पाल, परमजीत पम्मा, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सोनू, गुरमेल सिंह हीर, सरवण सिंह हीर यजमान के रुप में शामिल हुए। इसके बाद झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। फिर काला बूथगढ़िया ने संकीर्तन के दौरान भजन सुनाकर उपस्थिति को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। भगवान शिव व पार्वती व अन्य झांकिया भी देखने लायक रही। कंजक पूजन व संतों के पूजन के बाद भंडारा शुरु हुआ। जिसको संगत ने प्यार से ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान पाखर सिंह हीर ने बताया कि यह मंदिर 250 साल से भी पुराना है। पांच साल पहले इस मंदिर में जीर्णोद्घार करवा कर नई मूर्तियां स्थापित की गई थी उसका ही यह दिन मनाया जाता है। मौके पर परमजीत सिंह, सुरिंदर, सुनील, प्रदीप दींगड़ा, गुरमेल सिंह, राजविंदर कौर रज्जी, फूलन देवी, ऊषा रानी, निर्मला, ऊषा सनोतरा, मुकेश रानी, सुमन, अनीता रानी, पूजा, नीतू, सुनीता, शमां, रानी, बेबी,जोगिंदर सिंह हाजिर रहे।

खबरें और भी हैं...