पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले छह महीने नवजात को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं : डॉ. सुखविंदर

पहले छह महीने नवजात को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं : डॉ. सुखविंदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के आंगनबाड़ी सेंटरों में भारत र| डाॅ. बीआर अंबेडकर जी के जन्म दिवस पर सेहत विभाग की ओर से आंगनबाड़ी सेंटरों पर पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिवार भलाई अफसर डा. सुखविन्दर सिंह ने आंगनवाड़ी सेंटर अंबेडकर नगर और वाल्मीकि मोहल्ला व बंगा में संबोधन करते कहा कि गर्भ दौरान औरतों की खुराक का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि गर्भ दौरान औरतों को अपने शरीर के साथ गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी खुराक की जरूरत होती है। इस लिए गर्भ के दौरान आम की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में भोजन खाना चाहिए और अपनी खुराक में हरी सब्जियां, दालें, दूध, दही,पनीर आदि का प्रयोग करनी चाहिए। बच्चों में कुपोषण से बचाव के लिए जन्म से एक घंटों के अंदर बच्चे को माँ का दूध देना शुरू कर देना चाहिए और छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए। कम से कम दो साल तक बच्चे को मां का दूध जरूर देना चाहिए। छह महीनों की उम्र के बाद बच्चे को मां के दूध के साथ-साथ अन्य खुराक भी देनी चाहिए। गर्भवती औरतों और बच्चों का टीकाकरण समय पर करवाना चाहिए। खून की कमी से बचने के लिए गर्भवती औरतें और बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाने और खाते समय सफाई का खास ध्यान रखा जाए। इसके अलावा निजी सफाई और आसपास की सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए जिससे बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजऱ, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, औरतें व बच्चे और अन्य गणमान्य हाजिर रहे।

आंगनबाड़ी सेंटर में उपस्थित सेहत विभाग की टीम, महिलाएं और बच्चे।

खबरें और भी हैं...