दलित संगठनों ने बैठक की, कल शहर में करेंगे शांतिपूर्ण रोष-प्रदर्शन
नवांशहर|फगवाड़ा में हुई हिंसा को लेकर शहर के दलित संगठनों की बैठक सोमवार को स्थानीय रविदास मंदिर में हुई। बैठक में शहर में बुधवार को शांतिपूर्ण रोष-प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया। रमन कुमार मान ने बताया कि फगवाड़ा में कुछ शरारती तत्वों की ओर से एक दलित युवक पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर बुधवार को शहर के सभी दलित संगठन रोष प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे।