पीयू से महर्षि दयानंद चेयर को मर्ज करने का विरोध
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से महर्षि दयानंद चेयर को संस्कृत विभाग में मर्ज कर खत्म करने का आर्य समाज ने विरोध जताया है। आर्य समाज नवांशहर के पदाधिकारियों ने डीसी अमित कुमार के माध्यम से पंजाब सरकार को ज्ञापन भेजकर इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।
आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान विनोद भारद्वाज ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सन 1975 से महर्षि दयानंद चेयर स्थापित है। महर्षि दयानंद देश के बड़े समाज सुधारकों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में पहले ही महान कवि कालीदास की चेयर को संस्कृत विभाग में शामिल कर खत्म किया जा चुका है। इस अवसर पर आर्य समाज के मंत्री जिया लाल शर्मा, वरिंदर सरीन, नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, सुरिंदर मोहन तेजपाल, एडवोकेट देशबंधु भल्ला, जुगल किशोर दत्ता, ललित शर्मा, कुलवंत राय शर्मा, विकास आदि उपस्थित रहे।
डीसी अमित कुमार को महर्षि दयानंद चेयर को मर्ज करने के विरोध में ज्ञापन सौंपते आर्य समाज के सदस्य। -भास्कर