पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटरसाइकिल की सर्विस के बाद ट्राई देने जा रहे मेकेनिक और सवार को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

मोटरसाइकिल की सर्विस के बाद ट्राई देने जा रहे मेकेनिक और सवार को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़ापड़ के नजदीकी गांव लसाड़ा बस अड्डे के पास एक ट्राले और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान जसविन्दर सिंह सुक्खा (27) निवासी लसाड़ा और लक्ष्मण दास (57) निवासी सेलकीआणा के तौर पर हुई है। जसविन्दर सिंह कुंवारा था और 3 बहनों का इकलौता भाई था। जसविन्द्र सिंह लसाडा बस अड्डे पर दशमेश आल्टो सर्विस की दुकान करता था जबकि लक्ष्मण दास अपने मोटरसाइकिल की उसके पास सर्विस करवाने आया था।

जब वह सर्विस कर लक्ष्मण दास को मोटरसाइकिल के पीछे बैठा कर ट्राई देने के लिए मेन सड़क पर आया, तो राहों की ओर से आ रहे ट्राले के साथ जा टकराया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उड़ापड़ के गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्राला चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस चौकी लसाड़ा के इंचार्ज गुरदेव सिंह ने दुर्घटनास्थल का जायजा लेकर ट्राला कब्जे में ले लिया है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिए हैं। वहीं, ट्राले से मिले कागजातों के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...