बंगा, नवांशहर और बलाचौर अस्पताल को मिली एंबुलेंस
राज्यसभा सदस्य अंबिका सोनी की ओर से जिले के 3 सिविल अस्पताल बंगा, नवांशहर और बलाचौर को एक-एक एंबुलेंस दी है। हलका विधायक अंगद सिंह और बलाचौर के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने अंबिका सोनी का आभार जताया है। विधायक अंगद सिंह ने बताया कि यह एंबुलेंस आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा मोहाली में एक समारोह के दौरान सेहत मंत्री ब्रह्म महिंद्रा की मौजूदगी में जिले की सिविल सर्जन डाॅ. गुरिन्दर कौर चावला को भेंट की गईं। इन तीनों एंबुलेंस पर 37.78 लाख रुपए की लागत आई है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक नवीनतम जीवन बचाव में सक्षम नई तकनीक के साथ लैस हैं। इनमें एसी, पल्स ऑक्सीमीटर, आक्सीजन सप्लाई, एंंबू बैग्स, ट्रेंड पैरामेडिक्स आदि सुविधाएं होंगी।