बेगमपुर स्कूल में राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया
नवांशहर| बेगमपुुर सरकारी प्राइमरी स्कूल में सीडीपीओ के निर्देश पर राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म की गई। हरजिंदर कौर, जसप्रीत कौर और आशा रानी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खुराक लेनी चाहिए। महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध व दही खुराक में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 11 से 18 साल की युवतियों को अपनी और अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए।