परशुराम जयंती पर स्नेही मंदिर में कार्यक्रम कल
नवांशहर| परशुराम जयंती पर बुधवार को स्थानीय स्नेही मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रवि गौतम व रमन बाली ने बताया कि सुबह 7 बजे मंदिर में हवन का यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर को कमेटी रोड पर खीर का लंगर लगाया जाएगा। शाम साढ़े सात बजे मंदिर में भजन कीर्तन होगा और भंडारा लगाया जाएगा।