पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिता बेटे को हमला कर किया जख्मी

पिता-बेटे को हमला कर किया जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | गांव गढ़ी के पास चार अज्ञात लोगों ने स्कूटर सवार पिता-बेटे को हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव वजीदपुर के अजीत सिंह ने बताया, उसका भतीजा दीदार सिंह (53) गांव लालोवाल में करियाना की दुकान करता है। शुक्रवार रात दुकान बंद करके दीदार सिंह अपने बेटे जसवंत सिंह (17) के साथ स्कूटर पर घर आ रहे थे कि गांव गढ़ी के पास अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने मुंह ढके थे, जिस कारण किसी की पहचान नहीं हो पाई। वारदात की सूचना मिलते ही थाना राहों के प्रभारी शविंदर सिंह और एएसआई कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पिता-बेटे को 108 एंबुलेंस मंगवाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। एएसआई कर्मजीत सिंह ने बताया कि वह दीदार सिंह के बयान लेने के लिए अस्पताल गए थे लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर थी। जसवंत सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डाॅक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...