डाॅ. अंबेडकर के सपनों काे साकार करने का लिया प्रण
बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को बसपा की ओर से राहों रोड स्थित भगत रिसोर्ट में कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान मौजूद सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महासचिव डाॅ. नछत्तर पाल विशेष तौर पर शामिल हुए। बसपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट कीं।
डाॅ. नछत्तर पाल ने कहा कि हमें हमेशा बाबा अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर के बताए पढ़ो, जुड़ो व संघर्ष करो के फलसफे पर चलकर ही दलित समाज अपने हकों को पा सकता है। इस दौरान बसपा के जिला प्रधान सरबजीत जाफरपुर ने भी संबोधित किया।
अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने से ही हो सकता है विश्व कल्याण: डॉ. नछत्तर