पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 अप्रैल तक सैलरी के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सेवा केंद्र कर्मी

25 अप्रैल तक सैलरी के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सेवा केंद्र कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिरकार बीएएस इंटरनेशनल कंपनी को सुविधा सेंटर के कर्मचारियों के आगे झुकना पड़ा है। कंपनी सेवा केंद्र कर्मियों की सारी शर्तें मानने को तैयार है। इसके चलते हड़ताल पर गए कर्मचारी शनिवार को काम पर लौट आए।

कंपनी प्रबंधन कमेटी ने 25 अप्रैल तक सैलरी देने का भरोसा दिया है। इसके बाद नवांशहर के 55 सुविधा सेंटरों में 50 फीसदी में काम दोबारा शुरू हो गया। यह जानकारी जिला डीएम अनिल कुमार ने दी। बता दें कि पिछले 5 महीने से सैलरी न मिलने के कारण सेवा केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर थे। केंद्र मुलाजिमों ने पहले प्रबंधक कमेटी के समक्ष काम करने से साफ इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि पहले उनकी 5 महीने की बकाया सैलरी खाते में डाली जाए, इसके बाद ही वे काम पर लौटेंगे। ऐसे में कंपनी प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए थे।

उन्होंने सुविधा सेंटर के कर्मियों को काफी समझाया कि वे काम पर लौट आएं। उनकी जायज मांगों पर विचार किया जाएगा। बावजूद कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार नहीं थे। लेकिन, अब कंपनी प्रबंधन की ओर से 25 अप्रैल तक सैलरी देने के आश्वासन के बाद सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय किया। हालांकि शनिवार को इक्का-दुक्का लोग ही सुविधा केंद्र में नजर आए। इनमें ज्यादातर आवेदनकर्ता मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने वाले थे।

दो दिन से नहीं हो रहा था काम
2 दिन की हड़ताल के बाद सेवा केंद्र कर्मचारियों के हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से लोगों के कई छोटे-मोटे काम नहीं हो पा रहे थे। नवदंपति बलविंद्र सिंह अौर दलजीत कौर ने कहा कि वे 2 दिन तक अपने गांव लंगड़ोआ से 5 किलोमीटर का सफर तय कर यहां आते रहे, लेकिन मुलाजिमों की हड़ताल के चलते उनका मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन पाया। मैरिज सर्टिफिकेट कैनेडा जाने के लिए जरूरी था।

खबरें और भी हैं...