पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती पर करवाई प्रतियोगिता

सरकारी स्कूल में डॉ. अंबेडकर जयंती पर करवाई प्रतियोगिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भंगल खुर्द के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को सम्मानित करते स्कूल प्रमुख।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

सरकारी मिडिल स्कूल, भंगल खुर्द में डा. बीआर अंबेडकर जयंती को समर्पित क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विभिन्न टीमों का चयन लिखित परीक्षा के उपरांत किया गया। इसमें कृष्णा टीम ने पहला, गंगा टीम ने दूसरा, यमुना टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रमुख स्टेट अवार्डी परविंदर सिंह भंगल ने बताया कि इन टीमों में तनुश, दिलप्रीत कौर, लखवीर सिंह, सलोनी, सिमरनजीत, अनु, लवदीप, बालू तथा हरजीत मैहमी ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सबको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में डा. बीआर अंबेडकर जी के जीवन, गणित, विज्ञान तथा आम जानकारी संबंधी प्रश्न पूछे गए थे। उपस्थिति विद्यार्थियों को स्कूल प्रमुख परविंदर सिंह ने डा. बीआर अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनका खुद अपना जीवन गरीबी और मुशिकलों का सामना करते हुए बीता। इन्होंने देश को सर्वोच्च कानून संविधान दिया। मौके पर नीरज कुमारी, मनजीत कौर, रवीना तथा जपजी बाशल आदि हाजिर रहे। सभी बच्चों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

खबरें और भी हैं...