केसी ग्लोबल स्कूल डघाम में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी स्कूल स्टाफ के साथ।
भास्कर संवाददाता | नवांशहर
बंगा-गढ़शंकर रोड पर स्थित केसी ग्लोबल स्कूल डघाम में बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। प्रिंसीपल प्रो. डा. राकेश गुप्ता की देखरेख में करवाए इस सभ्याचारक प्रोग्राम में रंग बिरंगी सुंदर पोशाकों में सजे पहली से प्लस टू तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल में उन्होंने सभ्याचारक प्रोग्राम पेश किया, उसके बाद विद्यार्थियों ने गेंहूं के खेत देखे तथा अपने पुराने सभ्याचार संबंधी जानकारी हासिल की। स्कूल में बच्चों ने गीत ओ जट्टा आई बैसाखी मुक्क गई खेतां दी राखी, बैसाखी पर कविताएं तथा लोक गीत भी सुनाए। सभी स्टूडेंट्स को बैसाखी पर्व का महत्व और इस दिन खालसा पंथ की साजना संबंधी जानकारी दी गई। सभी बच्चों ने बैसाखी पर्व पर खूब मस्ती की और एक दूसरे को बैसाखी पर्व की बधाई दी और खुशहाली की कामना की। मंच संचालन छात्रा परमप्रीत कौर, सुखदीप कौर, मनवीर कौर तथा गुरशरन ने किया। मौके पर संदीप सिंह, रविपाल, जसविंदर कौर, हरदीप सिंह, नवीन कुमार, मनदीप कुमार, हरदीप कौर, अमनदीप कौर, सुखजिंदर कौर, कौशल्या, नवदीप कौर, ऊषा रानी, सरिता, रणजीत कौर, रूपा रानी आदि हाजिर रहे।