पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बंदा बण जा दिलां दे जानिया’ं पर झूमे युवा...

‘बंदा बण जा दिलां दे जानिया’ं पर झूमे युवा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैसाखी मेले के दौरान मंच पर प्रस्तुति देते पंजाबी गायक गैरी संधू। (दाएं) कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्टूडेंट्स व अन्य गणमान्य। -भास्कर

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन नवांशहर में शुक्रवार को करवाए बैसाखी मेला 2018 में देर शाम को पंजाब के प्रसिद्घ गायक एवं अभिनेता गैरी संधू (गुरमुख सिंह संधू) ने श्रोताओं को नचाया। संधू ने जैसे ही 5.20 बजे स्टेज संभाला तो श्रोताओं ने तालियाें व सीटियाें से उनका स्वागत किया।

गैरी संधू ने धार्मिक गीत इक्क तेरा सहारा मिल जाए दाता दुनिया दी परवाह नी करदा से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने विदेश में बसने वाले पंजाबियों के लिए मैं ते मेरा टैच्ची किन्नी किन्नी बार रोए नी.., सुना कर सबको प्रदेसियों का दर्द सुनाया। इसके बाद ओला ओला तूं परियों तो सोहनी.., रब्ब जाने मैं न जाना.., जा नी जा तूं गैरा संग ला ना साडी परवाह न करी.., इत्यादि गीत गाए। इस मौके पर वाइस चेयरमैन हितेश गांधी, चेयरपर्सन कमल गांधी, वाइस चेयरपर्सन श्वेता गांधी, सीईओ कालेज मेजर जनरल जीके चोपड़ा (वीएसएम), सीईओ स्कूल्स रिटा. कर्नल एसएस मिन्हास, राकेश पिंका, सतीश सरीन बबली, प्रिंसपल डा. शैली रेखी शर्मा, प्रिंसीपल बलजीत कौर, प्रिंसीपल राजिंदर मूम, प्रिंसीपल डा. मधु चोपड़ा, प्रिं.डा. वीके जोशी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...