पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्भवती महिलाओं को दी सेहत संभाल की जानकारी

गर्भवती महिलाओं को दी सेहत संभाल की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय रविदास मोहल्ला में स्थित आंगनबाड़ी सेंटर-1 में शनिवार को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई। सेंटर संचालिका परमजीत कौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद मनजीत कौर विशेषतौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। परमजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में गर्भवतियों को अपनी सेहत संभाल की जानकारियां देते हुए समय पर टीकाकरण करवाने के टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को डाइट में हरी सब्जियां खानी चाहिए, ताकि वे तथा उनका बच्चा निरोग रह सकें। हरी सब्जियों के अलावा उन्हें सलाद खाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ भरे युग में हम अपनी खुराक से काफी पिछड़ गए हैं, इसलिए हम सभी को प्रोटीनयुक्त भोजन लेना चाहिए, ताकि शरीर को तंदरुस्त रखा जा सके। परमजीत कौर ने किशोरियों की सेहत संभाल, टीन ऐज में आने वाली समस्याओं, शारीरिक बदलाव आदि के संबंध में जानकारियां देते हुए कई भ्रांतियों का निदान भी किया। उधर, पार्षद मनजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्कीमों जैसे प्रधानमंत्री, मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना आदि स्कीमों की जानकारी देते हुए इन स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर करवाने की अपील की। इस मौके पर आंगनबाड़ी बच्चों को फल व बिस्कुट भी वितरित किए गए। इस मौके पर आंगनवाड़ी हेल्पर व एनएनएम्ज मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...