भूमि व पानी संभाल के लिए डीसी ने ली मीटिंग
वाटर शैड विकास यूनिट की बैठक शुक्रवार को डीसी अमित कुमार के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री वाटरशैड के पोनेट (आईडब्ल्यूएमपी) ने भारत सरकार द्वारा 21.31 लाख रुपए भूमि व पानी संभाल कार्य के लिए जारी किए हैं। यह राशि सभी गांवों में एमपी-1 व एमपी-2 में खर्ची जानी है। वहीं उन्होंने दावा किया कि इन 2 प्रोजेक्ट्स से 15 गांव कवर होंगे। अंत में शहीद भगत सिंह नगर के मंडल भूमि अधिकारी अनिल शर्मा ने वर्ष 2017-18 की वित्त रिपोर्ट जारी की। इसमें फंड को खर्च करने के लिए एक्शन लान जारी किया गया। इस मौके पर कृषि अधिकारी जगीर सिंह, उपमंडल भूमि रक्षा अधिकारी जसपाल सिंह, दिनेश मौजूद रहे। डीसी अमित कुमार ने कहा कि सभी शहरवासी भी पानी की उचित संभाल करें ताकि पानी बर्बाद न हो और उसका सही उपयोग हो। उन्होने कहा कि भूिम की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने व पानी के सही इस्तेमाल व उपयोग के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे ताकि भूिम और पानी का उचित इस्तेमाल और उपयोग हो सके और शहरवासियों को पानी की बेहतर सप्लाई मिल सके और किसी तरह की कोई मुश्किल न हो।