दलितों, वंचितों और शोषितों की आवाज थे डाॅ. अंबेडकर : अंगद
कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस पर विधायक अंगद सिंह की अगुवाई में उन्हें पुष्पांजलि भेंट की गई। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर को याद करने के उपरांत उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विधायक अंगद सिंह ने कहा कि बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर के कारण ही आज हमारा देश दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है, क्योंकि उन्हीं की वजह से हम अपनी जात-पात व छुआ छूत की कुरीति से पार पाने में सफल हो पाए हैं। डा. अंबेडकर ने हमेशा दलितों व शोषित समाज के उत्थान की बात की तथा उनके द्वारा दबे व कुचले लोगो को उपर उठाने के लिए जो प्रयतन किए उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। विधायक अंगद सिंह ने बताया कि बावा साहेब ने कहा था कि कलम की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है। इस लिए हमें चाहे एक रोटी कम खानी पड़े पर अपने बच्चों को जरुर पढ़ाना चाहिए। क्योंकि पढ़कर, संगठित होकर तथा संघर्ष के जरिए ही आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश हित बाबा साहिब के लिए सबसे पहले थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को बराबरी के हक दिलाए, ताकि समाज व देश के सभी वर्ग आगे बढ़ सकें। इसी से ही समाज का विकास और उन्नति होगी और देशवासियों के अधिकारों की सुरक्षा होगी। मौके पर नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, पार्षद कमलजीत लाल, धर्मपाल बंगड़, चेत राम र|, मनजीत कौर, गुरदेव कौर, ललित शर्मा, कुलवंत कौर, मास्टर हेमराज, सतीश कुमार, बलविंदर कुमार, बलविंदर कौर, डीएसपी महिंदर सिंह, विनोद पिंका उपस्थित थे।