मरम्मत के कारण कल बंद रहेगी बिजली
नवांशहर| 132 केवी सब-स्टेशन से चलने वाले 11 केवी शहरी फीडर घास मंडी फीडर की जरूरी लाइनों की मरम्मत के चलते 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मरम्मत के कारण बंगा रोड, सैणीं काॅलोनी, फतिह नगर, टीचर काॅलोनी, न्यू टीचर काॅलोनी, घास मंडी, बाल्मीकि मोहल्ला, भुच्चरा मोहल्ला, मूसापुर रोड, रविदास मोहल्ला, नई अबादी, न्यू दाना मंडी, करियाम रोड आदि के साथ लगते इलाकों की बिजली बंद होगी।