छुआछूत मिटाने में बाबा साहिब का योगदान रहा अहम : भारद्वाज
डाॅ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा ने स्थानीय अंबेडकर चौक पर कार्यक्रम करवाया। पार्टी जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि भारत रतन डाॅ. भीमराव अंबेडकर ने उस समय फैली जाति प्रथा व छुआछूत को खत्म करने के लिए काम किया और देश में सामाजिक समरसता कायम करने में अहम योगदान निभाया। इसके खिलाफ उन्होंने खुलकर आवाज बुलंद की।
भारतीय संविधान का निर्माण किया और महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने डा. अंबेडकर सिर्फ दलितों के ही मसीहा नहीं थे, बल्कि देश को जात-पात के बंधन से मुक्त करवाने में उनकी निभाई भूमिका के कारण ही आज भारत दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। डाॅ. अंबेडकर की भारतीय समाज को जो देन है उसका मूल्य नहीं चुकाया जा सकता।
डाॅ. अंबेडकर को श्रद्धांलजि देने के दौरान भाजपा नेता व कार्यकर्ता। -भास्कर
गुरु रविदास मिशन नौजवान सभा ने निकाली बाइक रैली
नवांशहर|बाबा साहिब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मदिवस पर गुरु रविदास मिशन नौजवान सभा द्वारा नई आबादी मूसापुर रोड से बाइक यात्रा निकाली गई। रैली को समाज सेवक रमन कुमार मान ने रवाना किया। रैली में शामिल सदस्यों ने अंबेडकर चौक पर पहुंचकर बाबा साहिब की प्रतिमा पर हार पहनाकर उन्हें नमन किया। रमन मान ने कहा कि बाबा साहिब ने दलित समाज को उनके अधिकार लेकर दिए हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। बाइक रैली गुरुद्वारा गुरु रविदास मूसापुर रोड पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर अशोक कुमार, मुकेश कुमार, रजिंदर बिल्ला, डाॅ. सुरजीत कुमार, जनक राम, मुकेश कुमार बाली, दविंदर कुमार, राम लुभाया, हरमेश कुमार, रजिंदर कुमार बिल्ला, बिंदर साई आदि मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद|इस मौके पर पार्टी नेता सुदेश शर्मा, डाॅ. अश्वनी धीर, डाॅ. शिव कुमार तेजपाल, शाम सुंदर जाडला, जिला जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी व रामजी दास, मंडल प्रधान बलवंत सिंह सैनी, मंडल युवा मोर्चा प्रधान कर्ण दीवान सतीश तेजपाल, जोगिंदर पाल, नम्रता खन्ना, राम किशन जाखू आदि उपस्थित थे।