भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चंदूृमाजरा करेंगे शिरकत
नवांशहर| अंबेडकर भवन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मूसापुर रोड पर स्थित डाॅ. अंबेडकर भवन में 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर का 127वां जन्मदिवस मनाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान सोहन सिंह सलेमपुरी ने बताया कि कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, एसआर लद्दड़ (प्रिंसिपल सचिव, पंजाब सरकार) शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अंगद सिंह करेंगे। शमां रोशन करने की रस्म शिअद बादल के हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद करेंगे।