लेबोरेटरी एसोसिएशन को बी क्लास कैटेगरी में लाने पर आभार
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन एसोसिएशन के प्रदेश जनरल सेक्रेटरी चनन सिंह ने एसोसिएशन ग्रेड-1 को बी क्लास कैटेगरी में शामिल करने के लिए सरकार का आभार जताया है।
पंजाब सरकार की ओर से 23 मार्च को नए गजट नोटिफिकेशन के अनुसार मेडिकल लेबोरेटरी टेक्निशियन ग्रेड-1 को टेक्निकल कैटेगरी रूल के अनुसार क्लास बी में शामिल किया गया। पंजाब एसोसिएशन की ओर से बाबा मलकीत सिंह भट्टी, बलदेव सिंह रुमाणां, जसविंदर शर्मा व हरपुरा ने चंड़ीगढ़ यूनिट के साथी रॉकी व हरभाल सिंह द्वारा किए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लेबोरेटरी टेक्निशियन कैडर का मनोबल बढ़ेगा तथा वह ओर भी मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करेगा। उन्होंने समूचे कैडर को इस प्राप्ति की बधाई दी।