पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो मामलों में नशीले इंजेक्शन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

दो मामलों में नशीले इंजेक्शन समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| नवांशहर/राहों

सदर पुलिस ने 50 नशीले इंजेक्शन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई फूल राय ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बैरसियां गेट के पास काहलों निवासी रमिंदरजीत सिंह को रोककर तलाशी ली तो, उसके पास से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

वहीं, राहों पुलिस ने मतेवाड़ा पुलिस के पास 16 नशीले इंजेक्शन के साथ राहों निवासी रामदास और ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...