प्रिंस एनक्लेव में मेडिकल कैंप का आयोजन आज
नवांशहर| प्रिंस एनक्लेव गली नंबर-एक में समूह मोहल्ला वासियों की ओर से श्री गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें श्री दरबार साहिब के हुजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह जी गुरबाणी कीर्तन व ज्ञानी सर्बजीत सिंह लुधियाना वाले गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। समागम के दौरान मेडिकल जांच कैंप भी लगाया जाएगा।