नवांशहर| भगत पूर्ण सिंह पिंगलवाड़ा अमृतसर की मौजूदा संचालिका डाॅ. इंद्रजीत कौर 15 अप्रैल को बीडीसी ब्लड बैंक की स्थापना दिवस पर पहुंचेंगी। बीडीसी के पीआर कालिया ने बताया कि रविवार सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक धार्मिक समागम होगा। सुबह श्री सुखमनि साहिब जी के पाठ होंगे।