पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमरीक सिंह बने कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

अमरीक सिंह बने कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सहकारी सभाओं के कर्मचारियों की जिला इकाई का चुनाव दी नवांशहर सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लिम. नवांशहर में स्टेट आर्बजर की स्टेट कानूनी सलाहकार व होशियारपुर से बलवीर सिंह की देखरेख में हुआ।

पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह व प्रधान मक्खन सिंह जस्सोमजारा तथा मनजीत सिंह खाबड़ा (महासचिव) ने पांचों ब्लाकों के सभी डेलीगेटों को अपील की कि चुनाव सर्वसहमति से किया जाए तथा पूरी टीम का गठन एक साथ हो। इसके बाद सभी ब्लाकों के एक एक पदाधिकारी का चुनाव मौके पर ही किया गया। इसमें नवांशहर ब्लाक से जिला प्रधान अमरीक सिंह बेगमपुर, औड से सुखदेव सिंह को सीनियर उप प्रधान, सडोया ब्लाक से कुलवीर सिंह महिंदपुर को वाइस प्रधान चुना गया। बलाचौर से रणवीर सिंह को जिला महासचिव तथा बंगा ब्लाक से चमन लाल काहमा को खजांची नियुक्त किया गया।

जिले के डेलीगेटो में शिंगारा राम लंगेरी, राज कुमार जाडली भी हाजिर रहे अन्य कमेटी सदस्य कशमीर सिंह, हरजीत सिंह, शिंगारा राम लंगेरी, परमिदर सिंह, कुलवीर सिंह को जिला टीम में शामिल किए गए। मौके पर मक्खन सिंह, ब्रह्म सिंह, मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, सोढी सिंह जींदोवाल, जनक राज, लाल सिंह, सतनाम सिंह, अमन साहिबा, मलकीत सिंह आदि हाजिर रहे।

कोऑपरेटिव बैंक के हाल में हुए चुनाव में सर्वसहमति से चुने गए मेंबर

चुनाव के बाद सासोयटीज यूनियन के पदाधिकारी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...