फलों में सेब का अपना रूतबा है, तो सेबों में रुतबे की बात करें, तो गर्मियों के दिनों में वाशिंगटन का सेब इन दिनों लोगों की पहली पसंद बन गया है। तापमान 40 डिग्री तक बढ़ गया है तथा इस गर्मी से निजात पाने के लिए लोग इसकी स्पेशल तौर पर खरीददारी कर रहे है।
स्थानीय मंडी में फ्रूट के होलसेलर राकेश कुमार ने बताया कि इन सेबों की सप्लाई फरवरी से शुरु हो जाती है, और जुलाई तक इसकी काफी डिमांड रहती है। जबकि उसके बाद हिमाचल व कश्मीरी सेब शुरू होता है। वाशिंगटन सेबों का मंडी में होलसेल भाव 160 रुपए किलो है, जबकि दुकानदार-रेहड़ी वाले इसे अलग-अलग भाव पर बेचते है। उन्होंने बताया कि इस सेब की खासियत यह है कि इसमें जूस काफी होता है। शादियों के सीजन में लोग टोकरे में स्पेशल इस सेब को पैक करवाते है। इसके अलावा न्यूजीलैंड सेब भी गर्मी की ऋतु में बिक रहा है, लेकिन नवांशहर के लोगों की पहली पसंद वाशिंगटन सेब है। ग्राहक समेश कुमार ने बताया कि गर्मियों की ऋतु में आम, केले खरीदने के बजाए वे वाशिंगटन के सेबों की खरीददारी करते है। खाने में इसका टेस्ट अच्छा है और काफी जूसी भी है। उन्होंने बताया कि यह सेब महंगा तो जरूर है, लेकिन सेहत से बढ़कर कुछ नहीं होता। उधर, सिविल अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. राजेश कुमार के मुताबिक ये सेब हर एक की सेहत के लिए फायदेमंद है। जिन मरीजों को गर्मी पड़ जाती है। चिकित्सक सेब लिख रहे है। उनके मुताबिक ये सेब मरीजों के लिए दवाई के रुप में काम करता है। इसके खाने से मरीज जल्द स्वस्थ हो जाता है। शहर के फलों के होलसेलर विक्रेता राकेश कुमार ने बताया कि पिछले दौर में चाइना के फ्यूजी सेब की शहर में काफी मांग थी, लेकिन अब चाइना सेबों का अनुबंध भारतीय सरकार ने खत्म कर दिया। इसलिए वहां से इन सेबों की सप्लाई बंद हो गई। राकेश कुमार ने बताया कि इस साल वाशिंगटन सेब नवांशहर लोगों की पहली पसंद बन गई है।
रेहड़ीवाला वाशिंगटन सेब को दिखाता।
बाजार में बिक रहा है 250 रुपए किलो
मंडी में वाशिंगटन सेब की कीमत 160 रुपए प्रति किलों है, लेकिन रेहड़ी वाले इसे ढाई सौ रुपए किलो बेच रहे है। वहीं, रेहड़ी वालों के मुताबिक सेब की क्वालिटी बढ़िया है। इसलिए उनके पास ग्राहक प्रतिदिन काफी संख्या में खरीदने के लिए आते है। इसके कई फायदे होने के कारण कोई ग्राहक रेट भी नहीं घटाता। प्रतिदिन हर रेहड़ी वाले की दो-तीन पेटी सेब की बिक जाती है।
शादी के फंक्शन्स में अधिक डिमांड
वाशिंगटन सेब की शादी के फंक्शन में इसकी ज्यादा डिमांड बढ़ जाती है। शगुन दौरान लोग इसे स्पेशल टोकरे में पैक करवाते है। इसके अलावा शानदार पार्टियों में उक्त सेब को मेहमानों की बीच परोसा जाता है।