पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए 188 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा

मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए 188 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा केंद्र से मेरिटोरियस स्कूलों में प्रवेश परीक्षा टेस्ट उपरांत मौजूद छात्राएं।

भास्कर संवाददाता| नवांशहर

पंजाब के मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिले के लिए रविवार को शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों का प्रवेश टेस्ट लिया गया। इस टेस्ट में 188 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार व जिला साइंस सुपरवाइजर सुरिंद्र पाल अग्निहोत्री ने बताया कि जिले के दसवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 210 विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में फार्म भरे थे, जिनमें से रविवार को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवांशहर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 188 विद्यार्थी उपस्थित हुए।

उधर, परीक्षा के दौरान पीएसईबी के चेयरमैन मनोहर कांत लोहिया ने परीक्षा केंद्र का औचक दौरा किया और वहां पर परीक्षा प्रबंधों को देखकर काफी संतुष्ट हुए। इस मौके पर प्रिंसीपल सरबजीत सिंह, पीएसईबी के दफ्तर से हरजीत सिंह, राम बहादुर आदि उपस्थित थे।

पीएसईबी के चेयरमैन मनोहर कांत लोहिया ने परीक्षा केंद्र में औचक दौरा किया

संघ की प्रत्येक शाखा तीन साल में 550 पौधे लगाएगी

श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित होगी आरएसएस की हरियावाल पंजाब मुहिम

जैन उपासरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते संजीव जैन व मंच पर उपस्थित संघ पदाधिकारी (दाएं) उपस्थित गणमान्य।

भास्कर संवाददाता| नवांशहर

आरएसएस की ओर से पंजाब के पर्यावरण को बचाने के लिए प्रदेश में हरियावल पंजाब मुहिम चलाई जाएगी। श्री गुरु नानकदेव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित इस कार्यक्रम के तहत आरएसएस की प्रत्येक शाखा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में आने वाले तीन सालों में प्रत्येक साल लगभग 185 पेड़ लगाएगी। तीन सालों के दौरान कुल 550 पौधे लगाए व पाले जाएंगे।

नवांशहर में इस मुहिम को लेकर रविवार को रेलवे रोड स्थित जैन उपासरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आरएसएस के सह-प्रांत प्रचारक नरिंदर कुमार, विभाग संघ चालक नरिंदर जैन व जिला संघ चालक सुशील अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सह-प्रांत प्रचारक नरिंदर कुमार ने कहा कि पंजाब की धरती, जो कभी पांच पानियों की धरती मानी जाती थी, वे जमीन के नीचे से हो रहे पानी के अंधाधुंध दोहन व कट रहे पेड़ों की वजह से रेगिस्तान बनती जा रही है। पेड़ों को लगाने के साथ साथ पेड़ों को बचाना भी आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है, जिसके लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। इस दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाह संजीव दुग्गल ने कहा कि इस मुहिम के तहत लोगो को साथ लेकर थोड़े बड़े पौधे लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें बचाया भी जा सके।

उन्होेने कहा कि हम सभी का फर्ज है कि लगातार प्रदूषित होते जा रहे वातावरण को बचाने के लिए हम सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें ताकि वातावरण को बचाया जा सके और हम सभी साफ वायु में सांस ले सकें। इससे सभी लोग बीमारियों से भी बचे रहेगे और स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में हरियावल पंजाब मुहिम के जिला संयोजक प्रो. मनीष मानिक ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होेने उपस्थित सभी गणमान्यों को पौधे लगाने को प्रेरित किया। इस मौके पर आरएसएस के जिला सह संघचालक मोहन सिंह, जिला प्रचारक आशीष, राम कुमार शारदा, वरूण जैन, शंकर दुग्गल, अश्वनी बलग्गन, कृष्ण पाहवा, पूनम मानिक, पूनम सहजल, चंद्रमोहन जैन, राम निवास जैन, मनोज कंडा, सुदेश शर्मा, पुष्प राणा, सुरेश अग्निहोत्री, विवेक तेजपाल, मुकेश अरोड़ा, सुमित कुमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...