कांग्रेस में भाजपा की सरकार को बहुमत न मिलने तथा राज्यपाल की ओर से जेडीएस व कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाए जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताते हुए लड्डू बांटे। पार्टी नेता प्रदीप चांदला की दुकान पर ओल्डकोर्ट रोड पर हुए इस आयोजन में सीनियर कांग्रेस नेता कुलदीप राणा एवं पूर्व विधायक गुरइकबाल कौर बबली ने कहा कि कर्नाटक में येदियुरप्पा की ओर से दिए गए इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला कर विधायकों की खरीद-फरोख्त से अपनी सरकार बनाने की कोशिश की, उससे साबित हो गया है कि भाजपा का लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई विश्वास नहीं है। भाजपा ने बहुमत के लिए कांग्रेस के विधायकों पर तरह-तरह के दबाव बनाए गए। लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा अलोकतांत्रिक ढंग से बनी अपनी सरकार नहीं बचा पाई तथा लोकतंत्र की जीत हुई है। मौके पर नगर कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, चमन सिंह भानमजारा, डा. कमलजीत लाल, जोगिंदर छोकर, चंद्रमोहन पिंकी, विनोद पिंका, जयदीप जांगड़ा, रजिंदर सिंह, सुरेश कुमार, मनमोहन सिंह, रजिंदर चोपड़ा, प्रदीप चांदला, सौरभ सरीन आदि उपस्थित थे। सभी ने सरकार बनने की खुशी मनाई।
कर्नाटक में सरकार बनने की खुशी लड्डू बांटते कांग्रेसी कार्यकर्ता।