नवांशहर| पत्रकार राजिंदर कुमार मेहता की माता निर्मला रानी का पिछले दिनों निधन हो गया। उनके निधन पर प्रेस क्लब के साथियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुख जताया। स्व. निर्मला रानी की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग व रस्म पगड़ी 23 मई बुधवार को दोपहर दो से तीन बजे तक स्थानीय राहों रोड के विश्वकर्मा मंदिर में होगी।