जन नमन सेवा सोसायटी द्वारा स्लोह रोड में चलाए जा रहे विप्रेशा जैन प्री नेचर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सोसायटी की प्रधान नविता जोशी की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में सोसायटी के उप प्रधान अरुणा प्रभाकर व महासचिव सुमन सेठी ने स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुमन सेठी व अरुणा प्रभाकर ने कहा कि स्वच्छता से जहां अपने आस-पास देखने में अच्छा लगेगा वहीं हमारा स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा क्योंकि गंदगी से हमें तरह-तरह की बीमारियां हो सकती हैं। सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता का प्रण लिया। दोआबा सेवा समिति के उप प्रधान यशपाल सिंह हाफिजाबादी, महासचिव रतन कुमार जैन ने सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा की। मौके पर स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के जन्मदिन को केक काटकर मनाया गया एवं सभी बच्चों में लेखन सामग्री, केक, एवं चाकलेट आदि बांटे गए। स्कूल में पढ़ाने वाली मैडम गुरबख्श कौर को सम्मानित किया गया। मौके पर अशोक शर्मा, रविन्द्र सैनी, उपासना शर्मा, रीना अनेजा, सोफिया, गुरबख्श कौर, हरजीत कौर, सिमरन, महक, विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।