मीलों दूर से आए लोगों को लौटना पड़ा बैरंग
शुक्रवार को सुविधा केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मीलों सफर तय कर आए लोग को परेशानी झेलनी पड़ी और बिना काम हुए घर लौटना पड़ा। लोगों ने कहा कि हड़ताल की सूचना देनी चाहिए थी। किसी अखबार में इस संबंधी खबर छापवा कर सूचित करना चाहिए था। सुबह आठ बजे 25 मील सफर तय करके आए कुलविंदर निवासी नाई माजरा ने बताया कि वहह डलहौजी में सफाई सेवक है। जहां पर आधार कार्ड पर नाम बदलवाने के लिए आया था लेकिन हड़ताल की वजह से उनका काम नहीं हो सका है।
जाडला के राणा चरणजीत सिंह, करियाम के गुरमेल सिंह और नवांशहर के राणा बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। इस सुविधा केंद्र को 2006 में मॉडर्न केंद्र के रूप में खोला था और इसी तर्ज पर अन्य जिलों में सुविधा केंद्र बनाए गए थे। मगर अब स्थिति ये बन चुकी है कि उन्हें इस सेंटर में अपने काम करवाने के लिए चक्कर लगाने पड़ते है।
शुक्रवार को सुविधा केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नहीं हुआ किसी का काम
लोगों ने हुल्लड़बाजी करके खुद ही उठाए फार्म
सुविधा केंद्र में कर्मचारियों के न होने के कारण कुछ लोगों ने हुल्लड़बाजी की और खुद ही काउंटर से फार्म बगैरा उठाने लगे। बाद में केंद्र के कर्मचारियों ने अंदर आकर समय रहते स्थिति पर काबू पाया।